रतनपुरी। पुलिस ने गोकशी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि गैंगस्टर के मामले में वांछित एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव नंगला के कब्रिस्तान के पास यूसुफ के खेत में मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने एक अभियुक्त को गोकशी करते हुए पकड़ा। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम आसिफ उर्फ ढोलू पुत्र इमरान निवासी नंगला बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से गोवंश की खाल, कुल्हाड़ी, छुरी, गुटका, तराजू व बाट आदि बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त आसिफ उर्फ ढोलू को जेल भेजा है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में वांछित गांव नंगला निवासी शाहरुख उर्फ रक्खा पुत्र हबीब को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।