फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अदालत में हाजिर हुए आरोपी सीओ एसपी मिश्रा, सीबीआई के एसपी तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर तिराहा कांड
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिविजन (फास्ट ट्रैक) के पीठासीन अधिकारी ने सुनवाई की

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की पत्रावली की सुनवाई के दौरान तत्कालीन झिंझाना एसओ एसपी मिश्रा (सेवानिवृत सीओ) अदालत में हाजिर हुए। सीबीआई के एसपी को तलब किया गया है।
शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिविजन (फास्ट ट्रैक) के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने सुनवाई की। अदालत में किसी गवाह के हाजिर नहीं होने पर सुनवाई के लिए 31 मार्च की तिथि नियत कर दी है। बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने बताया न्यायालय में आरोपी सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा केस गवाही के लिए नियत था। आरोपी एसपी मिश्रा लखनऊ से आकर अदालत में हाजिर हुए। मगर, कोई गवाह नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड संघर्ष समिति के समन्वयक अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया गवाह के नहीं आने के कारण सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावली पर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने अगली तिथि के सीबीआई के एसपी राजेश चाहल को गवाही के लिए तलब किया गया है। प्रकरण में 31 मार्च को उनकी गवाही होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें