फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ईंट भट्ठा मालिक से पांच लाख की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में शाहपुर थाने के गांव बरवाला निवासी पिंकी का भट्ठा है। पिंकी ने दो माह पहले मुकदमा दर्ज कराया था कि वह अपने भट्ठे पर थी। तभी बरवाला निवासी उपेंद्र उर्फ भाला वहां तमंचा लेकर पहुंचा और उसने उन्हें धमकाते हुए पांच लाख की रंगदारी मांगी। रकम न देने पर उन्हें व मजदूरों को भट्ठे पर काम न करने देने की धमकी दी थी। तमंचे से फायर भी किया था। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वीडियो के आधार पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि बुढ़ाना मोड़ चौकी प्रभारी जोगेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें