बुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने फुगाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी किशोरी बेटी 25 जून को वह घर से बिना बताए चली गई। आरोप है कि बुढ़ाना क्षेत्र का एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। संवाद