मंसूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी तगान निवासी आकाश ने मंसूरपुर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 17 जून को उसके पिता राजवीर घर के बाहर बैठे हुए थे , तभी गांव के चार व्यक्ति आए और उसके पिता से कहने लगे कि हमारे 200 रुपये दो। जबकि उसके पिता ने रुपये नहीं लिए थे। इसी बात पर चारों आरोपियोंं ने उसके पिता के साथ मारपीट करते हुए पैर की हड्डी तोड़ दी। पुलिस ने हिमांशु, आशिक, पंचक, और संजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं।