मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र में सोती नाले की सफाई करने के लिए करीब दो सप्ताह पूर्व ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन भेजी गई थी। किसानों द्वारा सफाई करने का विरोध करने पर जेसीबी मशीन खादर क्षेत्र में ही खड़ी हुई है। अमरोहा निवासी जेसीबी चालक गौरव कुमार द्वारा रविवार को गांव समसो निवासी किसानों के खेतों से जेसीबी मशीन निकालने पर खेत में खड़ी गन्ने की फसल खराब हो जाने पर किसानों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें चालक ने पुलिस को तहरीर देकर आनंद व निर्देश के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।