खतौली। तहसील के एक लेखपाल पर भूमि की पैमाइश करने के नाम पर किसान ने 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। किसान ने लेखपाल की ऑडियो वायरल कर दी। मामले में किसान ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। गांव गालिबपुर निवासी किसान घसीटा ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव गालिबपुर में उसकी कृषि भूमि है। वह अपनी भूमि की पैमाइश कराने के लिए लेखपाल के पास गया था। आरोप है कि पैमाइश करने के नाम पर लेखपाल ने उससे धन की मांग की। इसके बाद उससे फोन पर बात की, जिसमें लेखपाल ने उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसकी ऑडियो वायरल हो रही है। डीएम ने मामले की जांच शुरू करा दी है।