हादसे में मृतकों की संख्या हुई दो, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर लगाया जाम
शहर कोतवाली के गांव पीनना में बस की टक्कर से ई रिक्शा में सवार मरने वालों की संख्या दो हो गई है। मुआवजे की मांग करते हुए ग्रामीणों ने गांव पिनना में जाम लगा दिया है। सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह एसडीएम सदर परमानंद झा व पूर्व सांसद सपा नेता हरेंद्र मलिक ग्रामीणों को समझा रहे हैं।
शामली मार्ग पर गांव पीनना में सुबह के समय तितावी चीनी मिल की बस की टक्कर से ई रिक्शा में सवार चार लोग घायल हो गए थे। इस हादसे में खालापार निवासी बुजुर्ग यूनुस की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि सुबह के समय गढ़ी देशराज गांव निवासी युवक अभिषेक की मौत हो गई थी। घायल तितावी के गांव मांडी निवासी जयकुमार और उनका बेटा संजीव को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।