फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सहकारी बैंकों में लगेंगे एसी, सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक में हुई बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए हैं। जिले की सभी शाखाओं में एसी लगाए जाएंगे। नई तकनीक के सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की प्रबंध समिति की बैठक ठाकुर रामनाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2023-24 की बैलेंस शीट उपलब्धियों पर चर्चा की गई। जिला सहकारी बैंक जमा निक्षेप, कार्यशील पूंजी तथा ऋण आदि में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा, जिसकी सराहना की गई। बैंक की शाखाओं में एसी लगवाने का प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया गया, ताकि बैंक के ग्राहकों, किसानों को गर्मी से राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त बैंक में नवीन तकनीकी के सीसीटीवी कैमरा तथा कंप्यूटर सिस्टम आदि क्रय करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैंक सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह द्वारा बैंक की उपलब्धियों के लिए प्रबंध कमेटी के सभी सदस्यों, बैंक के सचिव राजेश कुमार एवं बैंक कर्मचारियों को बधाई दी गई। बैठक में उप सभापति मुकेश जैन, संचालक राजू अहलावत, अमित चौधरी, पंकज पाल, अनिता चौधरी, अनार सिंह, राहुल ठाकुर, दिनेश जैन, आशीष चौधरी, बिजेंद्र मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें