अभाविप का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
जानसठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जानसठ इकाई ने 66वां वार्षिक अधिवेशन एंबिएंस अकेडमी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अजय दीक्षित, नगर पंचायत चेयरमैन परविंद्र भड़ाना, विश्व हिंदू परिषद जानसठ प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत राजवंशी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे। मुख्य अतिथियों ने सर्वप्रथम मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के सामने दीपक प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में अनिल कुमार सिंघल जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मुजफ्फरनगर, मुकेश शर्मा, राहुल कंसल, कपिल कुमार पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एबीवीपी, अभिषेक कौशिक नगर अध्यक्ष, कार्तिक दीक्षित, शशांक गोयल, सूर्यांश गोयल, अंतिम शर्मा ,डब्बू लाला ,मुकेश सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।