फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सात साल से फरार 25 हजार का ईनामी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भौराकलां। थाना पुलिस ने सात साल से फरार 25 हजार रुपये के ईनामी वारंटी को लखनऊ से दबोच लिया। पुलिस ने बताया बागपत जिले के कस्बा दोघट निवासी अफसर पुत्र कालू के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर दो मुजफ्फरनगर के न्यायालय में गोवध अधिनियम की धाराओं में 2008 से वाद विचाराधीन है। अफसर सात वर्षों से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था, जिस कारण उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट के आदेश पारित किए थे और उसे भगोड़ा घोषित कर उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया। सीओ फुगाना संत कुमार उपाध्याय ने बताया कि एक सूचना के आधार पर अफसर को लखनऊ से गिरफ्तार कर मुजफ्फरनगर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एक अन्य वारंटी अमरनाथ शर्मा निवासी भौरा कलां को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अमरनाथ शर्मा के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धाराओं का मामला मुज़फ्फरनगर न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें