फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव का अभिषेक कर 56 भोग लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिदेव का अभिषेक कर 56 भोग लगाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में चरथावल मोड़ स्थित शनिधाम मंदिर में शनिश्चरी अमावस्या पर विशेष पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने तेल से शनिदेव का अभिषेक किया।
शनिधाम मंदिर में शनिवार की सुबह प्रेम प्रकाश अरोरा आदि ने सुंदर कांड का पाठ किया। दोपहर में शनि देव का अभिषेक कर उन्हें 56 भोग लगाया गया। धार्मिक कार्यक्रम में 21 यजमानों में मंत्री कपिलदेव आग्रवाल और राकेश शर्मा भी शामिल रहे। बाद में महाआरती और भंडारा किया गया। पूजा पाठ पंडित केशव नंद, पंडित संजय कुमार, संतोष मिश्रा, शिव पांडे ने संपन्न कराए। संजय कुमार ने शनि उपासना व शनि को प्रसन्न करने के उपाय भक्तों को बताया। शनिश्चरी अमावस्या के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेंद्र पवार, डॉ संजय अग्रवाल, देवेंद्र चौहान, सतीश, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें