फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव का पंचामृत से किया अभिषेक

विज्ञापन
शैनिचरी अमावस्या पर चरथावल रोड स्थित शनिधाम मंदिर में अभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शनिदेव का पंचामृत से किया अभिषेक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में चरथावल मोड़ स्थित सिद्धपीठ शनिधाम मंदिर में शनिश्चरी अमावस्या पर्व मनाया गया। इस दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम हुए।
श्रद्धालुओं ने सुबह सुंदरकांड का पाठ किया। हवन के उपरांत 31 यजमानों ने शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद शनिदेव को 56 प्रकार के भोग लगाए गए। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। बाद में शनिदेव की महाआरती की गई। सभी धार्मिक कार्यक्रम और पूजन पंडित संतोष मिश्रा और पंडित केशवानंद ने कराए। अमावस्या के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु शनिधाम मंदिर में एकत्र हुए। उन्होंने पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर, मुकेश चौहान, नरेंद्र पंवार, पंडित संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें