फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शाहपुर चेयरमैन हाजी अकरम को आप ने किया निष्कासित

Sun, 09 Jul 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हाजी अकरम, शाहपुर चेयरमैन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के होर्डिंग पर भाजपा नेताओं के फोटो लगाने वाले शाहपुर चेयरमैन हाजी अकरम को आम आदमी पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। चेयरमैन ने वीडियो में भाजपा की प्रशंसा करते हुए 2024 में समर्थन का एलान किया था।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर हाजी अकरम ने शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था। पिछले दिनों शाहपुर में कांवड़ मार्ग पर लगाए गए उनके होर्डिंग चर्चा का विषय बन गए। होर्डिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के फोटो लगे थे। शाहपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी ने थाने में चेयरमैन के खिलाफ तहरीर देकर भाजपा को बदनाम करने का आरोप लगाया था। विरोध शुरू हुआ तो चेयरमैन ने अपने होर्डिंग उतरवा दिए थे।
इस मामले में नया मोड़ तब आया जब जमीयत उलमा ए हिंद ने भी चेयरमैन को संगठन से हटा दिया था। अब आम आदमी पार्टी ने भी उन्हें निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष अरविंद बालियान ने बताया कि प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने यह कार्रवाई की। चेयरमैन पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गए थे। इसकी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें