वोटर आईडी से आधार कार्ड लिंक कराया गया
देवबंद। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कराया गया। इसके तहत रविवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण किया और बीएलओ को कार्य में शत प्रतिशत सफलता हासिल करने के लिए निर्देशित किया।
निर्वाचक नामावली में शामिल मतदाताओं को उनके आधार नंबर से जोड़ने को लेकर बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं से उनके आधार कार्ड नंबर एकत्रित कर रहे हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथों पर बीएलओ द्वारा वोटर आईडी को आधार कार्ड से जोड़ने का कार्य किया गया। एसडीएम दीपक कुमार ने बूथों पर पहुंच कर निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि 238 से 243 बूथ तक पर सभी बीएलओ मौजूद मिले।