फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बच्चों के विवाद में युवक पर फावड़े से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। धंधेड़ा गांव में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों ने एक युवक हसीन पर फावड़े और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बताया कि हसीन अपने घर से घेर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान शादाब, अजमल, फरमान, मोना और महताब से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने हसीन को पीटा। आरोप है कि उसके सिर पर फावड़े से वार किया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया। नई मंडी क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें