फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रास्ते में रोक पत्नी को दिया तलाक, इद्दत के लिए भेजा तीन हजार का चेक, दर्दभरी दास्तां सुन अफसर भी हैरान

Fri, 19 Apr 2024 12:53 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक युवक ने पत्नी को रास्ते में रोककर तीन तलाक दे दिया। वहीं, इद्दत के लिए तीन हजार का चेक भी भेज दिया। पीड़ित महिला ने थाने पहुंच कर दर्दभरी दास्तां सुनाई तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में तीन तलाक का मामला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में एक युवक ने मोहल्ले में जा रही अपनी पत्नी को रोक कर तीन तलाक दे दिया। इद्दत के लिए तीन हजार का चेक भी भेज दिया। महिला ने पति के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज दर्ज कराया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला रहमतनगर निवासी सानिया तरन्नुम की शादी जनवरी 2023 में मक्की नगर निवासी मोहम्मद अनस के साथ हुई थी। शादी में लाखों रुपये खर्च किए थे।

आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में कार, फ्लेट, सोना व नगदी की मांग करते हुए उसको परेशान करते थे। गर्भवती होने पर पति ने भ्रूण परीक्षण कराया और गर्भ में बेटी का पता चलने पर उसको मायके छोड़ दिया और मांग पूरी करने पर ले जाने की बात कही। मायके में सानिया ने बेटी को जन्म दिया।

यह सूचना देने पर भी ससुराल से कोई देखने नहीं आया। बल्कि पति ने कहा कि बेटे के जन्म होने पर वह पत्नी को अपने घर ले जा सकता था। सानिया ने पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया जो न्यायालय में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें: पेपर लीक मामला: STF के हाथ लगी बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खोलेंगे गहरे राज
विज्ञापन

आरोप है कि 17 मार्च को सानिया को मोहल्ले में जाते समय पति अनस ने रोक लिया और तीन तलाक दे दिया। इस दौरान मोहल्ला निवासी सरताज व इरफान भी मौजूद थे। इस बारे में शिकायत करने पर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की जानकारी दी गई। एसएसपी अभिषेक सिंह के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें: Election 2024: यूपी की इन आठ लोकसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला, कहां से कौन प्रत्याशी मैदान में, रिपोर्ट में जानिए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें