फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी 18 वर्षीय युवक ने शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे घर के ही एक कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली। युवक को फंदे पर झूलता देख परिजनों ने उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक युवक का किसी बात को लेकर अपने भाई से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। गमगीन माहौल में युवक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें