फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से आया युवक छत से कूदकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला दरबार निवासी अम्मान महाराष्ट्र प्रांत के जनपद नासिक में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात अम्मान सब्जियों की गाड़ी में बैठकर अपने घर पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलने पर रात में ही पुलिस अम्मान के घर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी अपने घर की छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस शुक्रवार सुबह फिर से युवक के घर पहुंची, लेकिन वह घर नहीं मिला। एसआई जितेंद्र शर्मा ने बताया कि फरार हुए युवक के घर पर होम क्वारंटीन का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र से ही मोहल्ला कोटला निवासी नौशाद मलिक व नौशाद सैफी भी अपने घर लौट आए। दोनों को घरों में ही होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें