फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गणपति की मूर्ति विसर्जित करते समय गंगनहर में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गणेश चतुर्दशी पर अपने परिवार एवं अन्य लोगों के साथ गंगनहर पर गणपति की मूर्ति विसर्जित करने आया युवक गंग नहर में डूब गया। पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों से युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

बुढ़ाना के गांव बवाना निवासी राजीव (25) अपने परिवार की महिलाओं तथा अन्य लोगों के साथ गंग नहर पर गणपति की मूर्ति विसर्जित करने के लिए आया था। गंग नहर स्नान घाट पर मूर्ति विसर्जित करने के दौरान वह घाट की सीढि़यों से नीचे उतर कर गहरे पानी में चला गया। वह पानी में डूबने लगा। परिजनों ने शोर मचाया लेकिन पास में बज रहे डीजे की तेज आवाज के कारण उनकी आवाज सुनी नहीं जा सकी । जबकि गंग नहर स्नान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इस दौरान सूचना मिलने पर सीओ राम आशीष यादव एवं इंस्पेक्टर ब्रिजेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ गंग नहर पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखारों को बुलवा कर राजीव की तलाश कराई, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। युवक के गंग नहर में डूबने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन व पुलिस गंग नहर पर मौजूद थे। गोताखोर युवक की तलाश में जुटे थे। गंग नहर पर लोगों की भारी भीड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें