फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: युवती को प्रेम जाल में फंसाकर पांच लाख दस हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को मुंबई के एक अनजान युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर उससे पांच लाख दस हजार रुपए ठग लिए। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


थाना ककरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री को मुंबई के एक अनजान युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर उससे पांच लाख दस हजार रुपए ठग लिए हैं। परिजनों ने युवती की शादी के लिए घर में नकदी रख रखी थी। युवती के साथ हुई ठगी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सोमवार को जब रुपयों की जरूरत हुई तो युवती ने परिजनों को बताया कि वह पिछले दो माह से मुंबई निवासी एक युवक से सोशल मीडिया पर बात कर रही थी। युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग है। युवती ने घर में रखे रुपए उठाकर जनसेवा केंद्र पर जाकर उक्त युवक के बताए गए खाते में डलवा दिए हैं। युवती के पिता ने ककरौली पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें