जानसठ। घरेलू कलह में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह में रविवार को गांव सालारपुर निवासी 34 वर्षीय कविता पत्नी पंकज ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की आत्महत्या की सूचना किसी ग्रामीण ने पीआरवी और पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को छत से नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि गांव सालारपुर से फोन आया था। महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला के भाई रमेश चंद ने बहन के आत्महत्या करने के बारे में तहरीर दी है। जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।