बुढ़ाना। गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्राॅला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस घटना में ट्रैक्टर व चालक गन्ने से भरे ट्राले के नीचे दब गए। चालक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसाना का रहने वाला प्रवीण (32) मंगलवार को गन्ना क्रय केंद्र से ट्रैक्टर-ट्राॅले में गन्ने भरकर बुढ़ाना आ रहा था। बुढ़ाना कांधला मार्ग पीर के पास गन्ने से लदा ट्राला पलट गया। ट्राले के नीचे ट्रैक्टर चालक प्रवीण दब गया। बामुश्किल चालक को ट्राले के नीचे से निकाला गया। चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद