फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में हुई डीएलएट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पालियों में कुल 644 परीक्षार्थी हुए परीक्षा में शामिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को डीएलएट परीक्षा संपन्न हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा के दौरान कुल 644 परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो पालियों में डीएलएट की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कॉलेज में कुल 12 कमरे रिजर्व किए गए थे, जिनमें सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए थे। इनमें सुबह दस से 12.30 बजे और दोपहर ढाई बजे से पांच बजे तक दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया। दोनों पालियों में 322-322 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सीज कर शासन के आदेशानुसार आगे प्रेषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें