जानसठ। अकलाखपुरा गांव में घर में ही 13 साल के बालक को सांप ने डस लिया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया।
गांव अकलाखपुरा निवासी जरीफ का 13 साल का पुत्र समीर मंगलवार को दोपहर बाद अपने घर में ही बैठा हुआ था। इसी दौरान समीर के हाथ में सांप ने डस लिया। परिवार के लोग आनन फानन में समीर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अब उसकी हालत में सुधार बताया गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।