फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिगरेट उधार न देने पर दुकानदार पर चाकू से हमला

Sat, 14 Sep 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फनगर। शुक्रवार दोपहर के समय सिगरेट उधार न देने से नाराज युवक ने युवा दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दुकानदार घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया है।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन क्षेत्र की आनंदपुरी में रितिक ने परचून की दुकान खोली हुई हैं। वह गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में कक्षा ग्यारह का छात्र भी है। दुकान पर वह और उसकी मां दोनों बैठते हैं। शुक्रवार दोपहर में उसकी मां घर पर गई थी। वह दुकान पर अकेला था। इसी दौरान गली में कुछ दूर रहने वाला नीशू दुकान पर पहुंचा और सिगरेट उधार मांगने लगा। रितिक ने उधार देने से मना कर दिया तो आरोपी युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। रितिक को चेहरे पर गंभीर चोट आई है। हमला करने के बाद आरोपी युवक धमकी देकर फरार हो गया। घटना का पता चलने पर रितिक के परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना देने पर सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि हमलावर को पुलिस तलाश रही है। वह और उसके परिजन घर से फरार हो गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें