फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महिला ने गुमशुदा व्यक्ति के बदले 6.50 लाख की फिरौती मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में एक निजी कम्पनी में कार्य करता है युवक, 12 मार्च से लापता
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी से मिले परिजन, सकुशल बरामदगी की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव डूंगर से लापता व्यक्ति के बदले उसके परिजनों से 6.50 लाख रुपये की मांग की गई है। एक महिला पर यह आरोप लगाया गया है। परिजनों ने सीओ से मिलकर मामले में मुकदमा दर्ज करने और लापता की सकुशल बरामदगी की मांग की।
थाना फुगाना के गांव डूंगर का रहने वाला नीरज (40) पुत्र मैनपाल अलीगढ़ में किसी निजी कम्पनी में कार्य करता है। 12 मार्च को वह घर से अलीगढ़ गया था। परिजनों का कहना है कि वह अलीगढ़ नहीं पहुंचा और रास्ते में लापता हो गया। इसकी गुमशुदगी पिता ने फुगाना थाने में 17 मार्च को दर्ज करवा दी थी।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि एक महिला की ओर से उनके बेटे के बदले साढ़े छह लाख रुपये की फिरौती की रकम मांगी जा रही है। महिला ने अपने बैंक अकाउंट नंबर भी दिए है। 50 हजार रुपये पे-फोन और छह लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करने की बात कही है।
विज्ञापन

सीओ फुगाना देवव्रत वाजपाई ने ग्रामीणों का शिकायती पत्र लेकर इंस्पेक्टर जोगेंद्र यादव से वार्ता की। सीओ ने बताया कि मामला फिरौती का नहीं लग रहा है। लापता व्यक्ति के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। महिला के फोन नंबर आदि की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें