फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पास पढ़ा कूड़े का ढेर

विज्ञापन
खतौली में धार्मिक स्थल के पास पड़ा कूड़े का ढेर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मंदिर के पास पढ़ा कूड़े का ढेर
विज्ञापन

खतौली। बुढ़ाना रोड पर स्थित प्राचीन थानेश्वर मंदिर के पास कूड़े का ढेर पड़ा होने के कारण श्रद्धालुओं तथा मोहल्ले वासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। थानेश्वर मंदिर मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर आसपास रहने वाले मोहल्लेवासियों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। प्राचीन मंदिर होने के कारण इसकी अपनी अलग ही मान्यता है। इस मंदिर के अंदर परियों का तालाब भी है, जिसे देखने के लिए दूरदराज से श्रद्धालु भी पहुंचते हैं। इसी मंदिर के अंदर संस्कृत का विद्यालय भी है, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थी संस्कृत की शिक्षा ग्रहण करते हैं। यहां पर प्रतिदिन मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को इस कूड़े के ढेर से होकर निकलने को मजबूर होना पड़ता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कूड़ा पड़े होने की शिकायत कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है, बावजूद इसके पालिका प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें