फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: साइकिल पर करतब दिखाने वाला कलाकार पुलिस को देखकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। गांव निराना में बृहस्पतिवार रात बिना अनुमति साइकिल पर करतब दिखा रहा एक कलाकार पुलिस को देखकर भाग गया। करतब देखने जुटी ग्रामीणों की भीड़ भी तितर-बितर हो गई। ग्राम प्रधान अय्यूब अंसारी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले कलाकार ने अनुमति मांगी थी। उन्होंने गांव के माहौल को देखते हुए अनुमति देने से मना कर दिया था। इसके बावजूद कलाकार ने गांव में करतब दिखाना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उन्हें सूचना मिली थी। एक युवक बिना अनुमति निराना में करतब दिखा रहा था और भीड़ जुटी थी। पुलिस के पहुंचने पर युवक साइकिल लेकर भाग गया। सीओ राजू साव ने मामले की जांच कराने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें