फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - गरीब बेटियों की शादी के लिए तैयार हो रहा मंडप

Mon, 11 Mar 2024 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रुड़की चुंगी के पास पालिका की भूमि पर बन रहा विवाह मंडप, 3.58 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की भूमि पर गरीब बेटियों के वैवाहिक समारोह के लिए दो मंजिला कल्याण मंडप बरात घर का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से आई पहली किश्त का पैसा खर्च कर लिया गया है। नगर में पालिका का यह अपना दूसरा बरात घर होगा।

उत्तर प्रदेश के शहरों में योगी सरकार ने कल्याण मंडपों का निर्माण कार्य कराए जाने की योजना शुरू की है। इसके लिए नगरपालिका परिषद द्वारा रुड़की रोड पुलिस चौकी के सामने स्थित पालिका की भूमि को बरात घर के लिए चुना गया। यहां पर कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय सहारनपुर द्वारा कल्याण मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। सीएंडडीएस सहारनपुर के सहायक अभियंता राजवीर सिंह की देखरेख में यह निर्माण कराया जा रहा है। राजवीर ने बताया कि कल्याण मंडप के लिए राज्य सरकार द्वारा 3.58 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें से 1.79 करोड़ रुपये की धनराशि पहली किश्त के रूप में प्राप्त हुई थी, इसका 75 प्रतिशत उपभोग कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कल्याण मंडप एक ही डिजाइन पर पूरे प्रदेश में निर्मित कराए जा रहे हैं। इसमें डबल स्टोरी बिल्डिंग बनेगी। इस बरात घर में नीचे बड़ा हॉल, किचन, डाइनिंग एरिया और रूम तथा शौचालय आदि बनाए जाने प्रस्तावित हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सीएंडडीएस सहारनपुर द्वारा पालिका की रुड़की रोड स्थित भूमि पर कल्याण मंडप बनाया जा रहा है। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने पालिका से उपभोग प्रमाण पत्र की डिमांड की है। इसके लिए जिला प्रशासन से कमेटी बनाने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें