फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डेंगू का नया मरीज मिला, 30 हुई पीड़ितों की संख्या, एमडीए के जेई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बदलता मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। वायरल फीवर के साथ डेंगू ने भी जनपद में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। डेंगू पीड़ितोंं के उपचार के लिए जिला अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है। उधर, गुरुग्राम में उपचार के दौरान एमडीए के जेई की मौत हो गई।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह के मुताबिक, जनपद में डेंगू से पीड़ित 30 मरीज सामने आए हैं। उन्होंने बताया रविवार को अलमासपुर मेंं एक व्यक्ति मेंं डेंगू की पुष्टि हुई है। काफी मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। बुखार से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए भी पहुंच रहे हैं।
डेंगू से विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता का निधन
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में करीब 10 वर्ष से तैनात अवर अभियंता राजीव त्यागी का डेंगू के चलते निधन हो गया। एमडीए सूत्रों के अनुसार, डेंगू बुखार की शिकायत के बाद सांस में दिक्कत होने पर पर उन्हें मेरठ के यशोदा हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। फेंफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण कुछ दिन पहले यशोदा हास्पिटल से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति ने अवर अभियंता के निधन की पुष्टि की है। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें