फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल - कुटेसरा नहर पर 90 लाख से बनेगा नया पुल

Wed, 06 Dec 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कुटेसरा में क्षतिग्रस्त पुल के दोबारा निर्माण के लिए ​शिलान्यास करते भाजपा नेता: संवाद
विज्ञापन
विकास की बात :
विज्ञापन


- सिंचाई विभाग ने भाजपा नेताओं से कराया शिलान्यास

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

चरथावल। सवा तीन महीने बाद कुटेसरा गंग नहर पर पुल क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। मंगलवार को सिंचाई विभाग के अफसरों की मौजूदगी में भाजपा नेता विवेक बालियान एवं डॉ. विपिन त्यागी ने शिलान्यास किया। चालू वित्तीय वर्ष के बजट में से 90 लाख रुपये की लागत से दोबारा क्षतिग्रस्त फॉल का निर्माण किया जाएगा।

27 अगस्त को देवबंद की तरफ से आ रही गंग नहर के 42.293 किमी पर कुटेसरा में खुरखट वाली झाल पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। सैकड़ों किसानों काे खेतों पर जाने में लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। कुटेसरा में चौकड़ा, कसौली एवं दूसरी तरफ पावटी और बधाई कलां गांवों के रजबहों में पानी बंद हो गया था। तब से माइनर से सिंचाई करने वाले हजारों किसान प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों को कुटेसरा से देवबंद, इमलिया, रणखंडी, गुनारसा आदि गांवों में जाना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पुल के कारण इस रास्ते से देवबंद फैक्टरी गेट पर गन्ना आपूर्ति करने में किसानों को दिक्कत हो रही है। एक महीने पहले भाकियू के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने किसानों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। पुल निर्माण के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने 30 सितंबर को अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को पत्र लिखा। विभाग से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

सहायक अभियंता लोकेंद्र कुमार, जेई उधम सिंह एवं रवि तोमर, किसान नरेश त्यागी, पावटी के किसान नरेश त्यागी, दुष्यंत त्यागी, खुशेंद्र त्यागी, जीशान एवं कुटेसरा के अनिल त्यागी, सन्नी धीमान, सुमित कुमार और शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें