फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
जानसठ रोड पर बाइक में लगी आग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के अलमासपुर में उस वक्त अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया, जब अचानक एक चलती बाइक में आग लग गई। आसपास के लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि चालक बाइक से समय रहते कूद गया।
विज्ञापन

बाइक मैकेनिक मोनू ने बताया कि बाइक उनकी दुकान पर रिपेयर होने के लिए आई थी। वह अपने साथी के साथ बाइक में वेल्डिंग कराने के लिए अलमासपुर चौराहे से जानसठ की तरफ चला तो कुछ दूर जाते ही बाइक से धुआं उठने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक बाइक में आग लग गई। दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
उन्होंने आशंका जताई कि पेट्रोल लीकेज या फिर वायर में स्पार्किंग की वजह से आग लगी है। यह बाइक शेरपुर के आदिल नाम के व्यक्ति की है, जो रिपेयर के लिए दुकान पर आई थी। इस दौरान आग में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें