फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बच्चे के लिए मित्र, मार्गदर्शक और संरक्षक होती है मां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा संस्थानों में मनाया गया मदर्स डे, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम के साथ मदर्स डे मनाया गया। विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिताएं भी हुई। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी।
वेदांता पब्लिक स्कूल सिखेड़ा में बच्चों ने मां के लिए कविताएं सुनाई। प्रधानाचार्य विवेक चौधरी और प्रबंधक सुशील कुमार आर्य ने बच्चों को ‘म से ममता, म से मां, मां का कहना मान’ आदि पक्तियों के माध्यम से मां की महिमा के बारे के बताया। टीचर्स ने सभी बच्चों को अपने माता-पिता का सम्मान करने की बात कही।
विज्ञापन

एसडीएस पब्लिक स्कूल तितावी में छात्रों ने नृत्य, गीत, गायन व कविताएं आदि प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं की माताएं भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने मनोरंजक खेल में भी प्रतिभाग किया। विजेता माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक डॉ. विपिन कुमार, प्रधानाचार्य विकास कुमार शर्मा, उषा सिंह, आशा चौहान मौजूद रहीं।
आईजी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मां पर कविताएं सुनाई। नृत्य की भी प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य अब्दुल कादिर और डायरेक्टर रूबी आसिफ ने घर के कामों में मां का हाथ बटाने की सलाह दी। पोदार जम्बो किड्स स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

तारु शर्मा एवं रितिका जैन ने कहा कि मां और बच्चे का रिश्ता इस संसार का सबसे सुंदर रिश्ता होता है। मां बच्चे की मित्र, मार्गदर्शक और संरक्षक होती है। इस मौके पर सुधा पालीवाल, सांची, प्राची, शताक्षी, शिवानी एवं इशिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें