कलक्ट्रेट की दीवारों पर लिखा नारियों के सम्मान का संदेश
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के संबंध में कलक्ट्रेट की दीवारों पर लिखकर संदेश दिया जा रहा है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय की बाहरी दीवारों पर जनजागरूकता को कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, बाल श्रम अपराध है एवं विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर से संबंधित चित्रकारी की गई। उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति भेदभाव रोकना एवं समान अधिकार, सुरक्षा एवं शिक्षा व सम्मान दिलाना है। चित्रकारी करने वाली टीम में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ राजीव कुमार, मेपल्स एकेडमी बुढ़ाना की छात्रा ऋचा विश्वकर्मा एवं प्रियांशी तोमर शामिल रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुुशफेकिन ने बताया कि दीवार लेखन से आम आदमी में बेटियों के प्रति जागरूकता का संदेश जाएगा।