मुजफ्फरनगर। शहर के चारो महाविद्यालयों में प्रवेश को लेकर पहली सूची के अंतिम दिन लंबी कतारें लगी रही। डिग्री कॉलेजों में सुबह से ही छात्र-छात्रा जमे रहे। अंतिम दिन काफी संख्या में प्रवेश हुए।
मॉ शाकंभरी विश्वविद्यालय की प्रवेश की पहली सूची के आधार पर तीसरे और अंतिम दिन काफी संख्या में प्रवेश हुए। कॉलेजों में प्रवेश को लेकर सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। दूसरी सूची अब 11 सितंबर को जारी होगी। शहर के चारों कॉलेजों में प्रवेश को लेकर काफी भीड़ रही। सनातन धर्म कॉलेज, डीएवी कॉलेज, जैन डिग्री कॉलेज और छोटूराम कॉलेज में देर शाम तक प्रवेश प्रक्रिया चलती रही।