फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निर्माणाधीन अस्पताल में खोदी कब्र, कर्मचारी को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। कस्बे में क्रिटिकल केयर (सौ बैड) अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार रात निर्माणाधीन स्थल पर कुछ लोगों कब्र खोदकर कुछ दफना दिया। निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी ने विरोध किया तो उसे डरा धमका कर वहां से भगा दिया। कर्मचारी का कहना है कि शव या किसी जानवर को दबाया गया है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के ईओ कमलेश श्रीवास्तव ने इस संबंध में सीएमओ को पत्र भेजकर अवगत कराया है।
विज्ञापन

कस्बा जानसठ का पुराना महिला अस्पताल खंडहर में तब्दील हो गया था। अस्पताल में 100 बिस्तर का क्रिटिकल केयर अस्पताल बनाने का प्रस्ताव पास किया था। निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड (यूपीआरएनएनएल) की ओर से कराया जा रहा है। अस्पताल निर्माण के लिए पुरानी बिल्डिंग पूरी तरह से ध्वस्त कर दी गई है। फिलहाल अस्पताल की नींव भराई का काम शुरू कराया गया है।
शुक्रवार रात कुछ शरारती तत्व वहां पर पहुंचे और निर्माणाधीन अस्पताल की जगह में कब्र खोदकर कुछ दफनाने लगे। इस दौरान कंपनी का कर्मचारी जाग गया। उसने मौके पर जाकर देखा, तो उसे शरारती लोगों ने डरा धमकाकर वहां से भगा दिया। इसके बाद अज्ञात शरारती लोग कब्र में कुछ दफनाकर और मोमबत्ती जलाकर गए थे। कंपनी के कर्मचारी सम्मुख सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों को सूचना दे दी थी। कर्मचारी ने बताया कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कोई अधिकारी मौके पर जांच पड़ताल करने नहीं पहुंचा है। कब्र में क्या दफनाया गया है, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि अस्पताल का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें