- श्री महाकाली मंडल के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन
- विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। कस्बे में श्री महाकाली मंडल के तत्वावधान में महाकाली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल बैंड बाजों व सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
प्राचीन श्री महाकाली मंदिर परिसर से शुरू हुई शोभायात्रा का समाजसेवी अरुण शर्मा ने भगवान श्री गणेश की पूजा कर शुभारंभ किया। बैंड बाजों से सुसज्जित शोभायात्रा में श्री गणेश, राधा-कृष्णा, शिव-पार्वती, दुर्गा, सरस्वती, शिव तांडव, खाटू श्याम का रथ समेत अन्य सुंदर झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर वैश्य धर्मशाला, सराफा बाज़ार, चौक बाजार, सराय गेट, थाने के सामने से होती हुई नगर के सभी मुख्य मार्गों से होकर गुजरी तथा पुनः मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा का नागरिकों ने कई स्थानों पर जलपान कराकर व पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के चलते इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। व्यवस्था बनाने वालों में मुख्य रूप से स्वदेश रस्तोगी, विनोद रस्तोगी, संजय शर्मा, गुरभेज सिंह हैप्पी, अजय मोहन शर्मा, शीतल प्रजापति, सुनील कुमार, रमन रस्तोगी, रोहित माहेश्वरी, अर्पित रस्तोगी आदि शामिल रहे।