फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दौलतपुर से संधावली तक बनेगी चार किमी लंबी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए गांव दौलतपुर से संधावली तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने करीब चार किमी. लंबी सड़क के निर्माण के लिए 1.42 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। दौलतपुर से संधावली तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों की ओर से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार राना ने बताया कि आवागमन बेहतर बनाने के लिए जर्जर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। किसानों को आवागमन के साथ ही कृषि कार्यों में भी सहूलियत मिलेगी। बताया कि करीब चार किमी. लंबी सड़क के लिए 1.42 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। टेंडर उपरांत निर्माण कार्य शीघ्र कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें