चरथावल। नाम चर्चा घर से लोट रहे साइकिल सवार सेवादार इंद्र कश्यप (65) की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मुथरा निवासी इंद्र कश्यप (65) कस्बे में मुजफ्फरनगर मार्ग पर धन-धन सतगुरु आश्रम में सेवादार थे। रविवार अलसुबह वह आश्रम से घर वापस लौट रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि चरथावल कस्बे में मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के समीप विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम की साइकिल में टक्कर हो गई। बुजुर्ग घायलावस्था बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए परिजन एम्स ऋषिकेश लेकर गए, लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद