फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: मुठभेड़ में पुलिस के सामने अचानक आ गया 'मर चुका' बदमाश, गोली लगते ही खुल गया राज

Fri, 21 Oct 2022 06:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुठभेड़ के दौरान पुलिस के सामने अचानक 'मर चुका' बदमाश आ गया। उसके पैर में गोली लगते ही पूरा राज खुल गया। जानिए आखिर माजरा क्या है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में जानसठ पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी शातिर बदमाश अजय उर्फ अजीत सिंह को पकड़ लिया है। वह हत्या के मामले में जेल में बंद था और एक अन्य बंदी के नाम से जेल से बाहर आकर फरार हो गया था।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने गुरुवार रात में मीरापुर दलपत पुलिया के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर किया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। अजय उर्फ अजीत सिंह पुत्र किरण पाल सिंह निवासी वंडर सिटी थाना कंकरखेड़ा, मेरठ का रहने वाला है।

सूचना पर एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ शकील अहमद भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि अजीत ने लगभग डेढ़ साल पहले शिक्षक राधेश्याम सैनी निवासी गांव नयागांव फैजाबाद, थाना जानसठ की हत्या के मामले में जेल गया था। जेल में ही उसके साथ विकास नाम का एक बंदी था, जिसकी जमानत हो गई थी। अजीत धोखाधड़ी से विकास के नाम पर जेल से बाहर आ गया और फरार हो गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पैरोल पर राम रहीम का खेल, हरियाणा में ऐसे बांट रहा चुनावी आशीर्वाद, पढ़िए खास स्टोरी
विज्ञापन


एक वर्ष पूर्व गाजियाबाद के निवाड़ी में अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने व्यक्ति की हत्या कर शव को जला दिया और शव की पहचान उसके परिजनों ने अजीत के रूप में कर ली थी। पुलिस के डीएनए टेस्ट कराने पर पूरा मामला खुल गया था। वह तभी से फरार था और विदेश भागने की फिराक में था। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ से आहत थी BDS की छात्रा, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, सहपाठी की गिरफ्तारी से सामने आया सच

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें