खतौली। गांव अंतवाड़ा में लगे जीटीएल इंफ्रास्क्ट्रचर कंपनी के टावर से सामान चोरी कर लिया गया। इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जीटीएल कंपनी के मैनेजर मेरठ के यूनिवर्सिटी रोड मंगल पांडेय नगर निवासी मुकेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव अंतवाड़ा में कंपनी का टावर सुरेंद्र सिंह की भूमि में लगा है। जब वह निरीक्षण के दौरान वहां पहुंचे तो शेल्टर, डीजल जनरेटर 25 केवीए समेत अन्य समान गायब मिला। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद