फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ढाबे पर कर्मचारियों के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे पर स्थित ढाबे पर कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव बहेड़ी निवासी सादिक का मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे पर पंजाबी स्टार ढाबा है। शुक्रवार की रात में कुछ युवक ढाबे पर सिगरेट खरीदने आए थे। ढाबा मालिक व कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की और देख लेने की धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद एक दर्जन से अधिक युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ओर हमला कर कर्मचारियों को घायल कर दिया। तीन कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया। ढाबा मालिक सादिक की ओर से 10-15 हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें