फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेत में मिला अंग्रेजों के दौर का तोप का गोला, मजदूरों में मचा हड़कंप, देखने वालों की उमड़ी भीड़

Sat, 23 Jul 2022 09:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

अंग्रेजी दौर का तोप का गोला मिलने से मजदूरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी और देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद जांच के लिए पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
खेत में मिला तोप का गोला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में पुरकाजी क्षेत्र के गांव हरिनगर में अंग्रेजी दौर का तोप का गोला मिला है। इससे खेत में काम कर रहे मजदूरों में कौतूहल मच गया। मजदूरों ने मामले की जानकारी खेत मालिक किसान को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोले को कब्जे में ले लिया। एसपी ने जांच की बात कही है।

विज्ञापन


गांव गोधना निवासी फरमान पुत्र लियाकत का गांव हरिनगर और गोधना की सीमा पर खेत है। शनिवार को गांव हरिनगर निवासी भूरा और कुछ मजदूर उसके खेत में से मिट्टी उठा रहे थे। इसी दौरान खेत में अंग्रेजी जमाने का जंग लगा तोप का एक गोला दिखाई दिया। मजदूरों ने मौके से दूर जाकर मामले की जानकारी  किसान को दी। किसान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोले को कब्जे में लेकर मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। 

वहीं गोला मिलने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। एलआईयू से गिरीश त्यागी और सब इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। गिरीश त्यागी ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब छलक गए विदेशी महिला की आंखों से आंसू, अंधेरे में फंस गई थी कार, यूपी पुलिस ने ऐसे की मदद

विज्ञापन

पहले भी मिला था तोप का गोला और तोप
साल 2020 में भी हरिनगर गांव गोधना निवासी मोनू कुमार के खेत में खुदाई के दौरान तोप का गोला मिला था। हरी नगर के जंगल में ही 20 जनवरी 2020 को एक तोप भी मिली थी, जिसे भारतीय किसान यूनियन और पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने सूली वाला बाग में रख दिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने जबरन कब्जे में लेकर जांच के लिए आगरा भेज दिया था।

अभ्यास का ठिकाना बताया जाता है यह क्षेत्र
ग्रामीण बताते हैं कि पुरकाजी का यह खादर क्षेत्र अंग्रेजों के जमाने में सेना के अभ्यास का ठिकाना था। बाढ़ में तोप और गोल बहकर खेतों में दब गए। मिट्टी की खुदाई पर अब यह बाहर निकल रहे हैं।

जांच कराई जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि जमीन से मिला यह गोला अंग्रेजी शासन की तोप का गोला है। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी सिटी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें