फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगे के आरोपी इरशाद को जेल भेजा

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने शनिवार को पुरबालियान दंगे के आरोपी इरशाद पुत्र अब्बास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को दंगे के मुख्य आरोपी जिला पंचायत सदस्य शाकिर अली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को पुलिस ने दंगे के वांछित चल रहे पुरबालियान निवासी इरशाद को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। यह भी हत्या और हत्या के प्रयास के दो मुकदमों में वांछित था। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 7 सितंबर को नंगला मंदौड़ की महापंचायत से लौटते हुए ग्रामीणों पर पुरबालियान के लोगों ने हमला बोल दिया था। दंगे में काकड़ा और शोरम के चार ग्रामीणों की मौत हो गई थी तथा चालीस से ज्यादा ग्रामीण घायल हुए थे। इन मामलों में दो मुकदमे दर्ज कराए गए थे, जिनमें जिला पंचायत सदस्य शाकिर अली समेत 24 लोगों को नामजद किया था। जिनमें पुलिस 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि 5 आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें