फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने मिल पर ताला डाला

Fri, 05 Sep 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बरला। भारतीय किसान यूनियन ने उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी पर ताला डाल दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों का करोड़ों रुपये उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी पर बकाया है। किसानों द्वारा कई बार धरना प्रदर्शन करने के बावजूद मिल द्वारा भुगतान नहीं करने पर किसानों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष धीरज त्यागी के नेतृत्व में क्षेत्र के फलौदा, खाईखेड़ी, तुगलकपुर आदि गांवों के किसान दोपहर दो बजे मिल गेट पर पहुंचे। किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने पहले मिल के शीरा गोदाम पर तथा बाद में मिल के मेन गेट पर ताला डालकर उसे बंद कर दिया। किसानों का कहना था कि पहले मिल प्रबंधन तंत्र से चीनी का हिसाब लिया जाएगा उसके बाद हाईकमान के आदेश पर ही ताले को खोला जाएगा। तालाबंदी के दौरान धीरज त्यागी, हरिओम त्यागी, अमरीश कुमार, अरूण त्यागी, अनुराग त्यागी, अनिल त्यागी, रमेश कुमार, मांगेराम, सुबोध कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें