फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छपार में 92 बीघा सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
1965 से जयभारत इंटर कॉलेज प्रबंध तंत्र का था जमीन पर कब्जा
विज्ञापन

राजस्व विभाग और पुलिस की टीम की कई घंटे चली कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। छपार में एसडीएम सदर परमानंद झा के नेतृत्व में 92 बीघा सरकारी जमीन खाली कराई गई। इस जमीन पर 1965 से अवैध कब्जा चला आ रहा था।
एसडीएम ने बताया कि राज्य सरकार की 92 बीघा जमीन पर 1965 से जयभारत इंटर कॉलेज प्रबंध तंत्र का कब्जा चला आ रहा था। इस जमीन को लेकर शिकायत हुई थी। जांच में सामने आया कि फर्जी कागजों के आधार पर जमीन को कॉलेज के नाम किया गया। इस मामले में एसडीएम सदर परमानंद झा ने जमीन को राज्य सरकार में दर्ज करने के आदेश दिए। आदेश के खिलाफ प्रबंध तंत्र मंडलायुक्त और उसके बाद न्यायालय में पहुंचा। दोनों जगह ही एसडीएम के आदेश को ठीक पाया गया और याचिका खारिज हो गई।
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम और पुलिस ने जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। एसडीएम ने बताया कि जमीन को गांव प्रधान जुबेर की अभिरक्षा में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें