मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड़ स्थित शनिधाम मंदिर में शनि अमावस्या पर पंचामृत अभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 56 भोग लगाया गया और भंडारे का आयोजन हुआ।
शनि अमावस्या पर सुबह से ही शनिधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह सात से नौ बजे तक मानव कल्याण परिषद के संयोजक प्रेम प्रकाश अरोरा के संयोजन में सुंदरकांड महायज्ञ का आयोजन हुआ। इसके बाद मुख्य यज्ञमानों ने शनिदेव का पंचामृत अभिषेक किया। दोपहर में महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद शनिदेव महाराज को 56 भोग लगाया गया। पूजन पंडित केशवानंद एवं संतोष मिश्रा ने कराया। आयोजन में शरद कपूर, ललित मोहन शर्मा, नरेंद्र पंवार, मुकेश चौहान, अशोक ढींगरा, अमित, सतीश, सुनील आदि का सहयोग रहा। शनिवार को शनि अमावस्या पर अनेक स्थानों पर धार्मिक आयोजन हुए। भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जानसठ रोड पर समाजसेवी एवं उद्यमी भीमसैन कंसल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। योगेश गोयल, चचा जेपी, प्रदीप वर्मा, अमित गुप्ता, नरेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।