मोरना। शुकतीर्थ हनुतमधाम में रोटरी सुंदरलाल नेत्र चिकित्सालय चंदौसी बदायूं की ओर से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शुक्रतीर्थ में श्री हनुमत जयंती महोत्सव का आयोजन चल रहा है। शुभारंभ महा मंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, महा मंडलेश्वर स्वामी विनय स्वरुपानंद सरस्वती महाराज, गीतानंद गिरी महाराज, स्वामी आनंद महाराज आदि ने नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ कर अपने नेत्रों की जांच कराई। इसके बाद रोटरी सुंदरलाल नेत्र चिकित्सालय से पधारे डॉ. कपिल सिंह, सुमित यादव, प्रवीन रतनम आदि की टीम ने शिविर में आए ग्रामीणों की आंखों में मोतियाबिंद, रोशनी कम होना, एलर्जी आदि बीमारियों की गहनता से जांच कर निशुल्क दवाई प्रदान की। मौके पर रोटरी क्लब चंदौसी के ओमप्रकाश, ओमशंकर रस्तौगी, प्रमोद अग्रवाल, दिनेश चंद अग्रवाल, अनिल ऐरन, लता देवी, अंजू आदि ने शिविर के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर आयोजित भंडारे के प्रसाद का वितरण भी किया गया।