अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ
जानसठ। कस्बे में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में रामनवमी के उपलक्ष में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल के द्वारा रामनवमी के उपलक्ष्य में मोहल्ला हुसैनपुरा स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ चुड़ियाला के ग्राम प्रधान आलोक गोयल के द्वारा पूजा अर्चना कार विधि विधान के साथ किया। इस दौरान भाकियू नेता रेशू गोयल ने कहा कि हमें श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतार करके पालन करना चाहिए। सेवदिल के सचिव दीपेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को रामायण पाठ के समाप्त होने के उपरांत कस्बे में श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्र कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। जिसमें अनेकों प्रकार की झांकियां भी शामिल होगीं। इस दौरान मुख्य रुप से श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष निशांत कांबोज, राजेंद्र गोयल, सुरेंद्र बंसल, अरविंद पारासर, रोहित गोयल, सुदेश शर्मा, आशु लाला, विक्की शर्मा, देवकीनंदन संघल, संदीप प्रजापति, सुनील गर्ग, आशु गोयल, नरेश गुप्ता, गगन गोयल, नीतू चौधरी, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।